रामपुर: बरेली से आई विजिलेंस टीम ने बुधवार को राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सतीश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक फर्म स्वामी से जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने जांच कर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया और उसे बरेली ले जाकर कोर्ट में पेश किया।
एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार यादव ने बताया कि भोट थाना इलाके के रहने वाले आले नबी पुत्र अफसर अली ने विजिलेंस को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर फर्म खोलने के लिए जीएसटी पंजीकरण कराया। जब वे विभाग में पहुंचे, तो सहायक आयुक्त ने उनसे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बात आगे बढ़ी और पहली किस्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने का निश्चय हुआ।
एसपी सतर्कता बरेली ने जांच कर शिकायत सही पाई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को रामपुर भेजा गया। टीम ने बुधवार दोपहर कार्यालय पहुंचकर रिश्वत लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी को तुरंत बरेली ले जाया गया।
सतर्कता अधिष्ठान के एसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो वे हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- तरुण तेजपाल दोषी करार: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा 2021 का बरी करने वाला फैसला

- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा आर्थिक सहयोग

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

