Globaltoday.in | उरूज आलम | मेरठ
मेरठः बहुजन समाज पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याक़ूब क़ुरैशी ने ‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज़ चैनल के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल इस चैनल ने अपने एक शो के दौरान हाजी याक़ूब क़ुरैशी की फोटो तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे याक़ूब को दर्शाने के रूप में दिखाई थी जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हाजी याक़ूब इससे बेहद नाराज़ हैं और उन्होंने पुलिस में चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पूर्व मंत्री ने कहा” R. भारत चैनल ने सोची समझी साजिश के तेहत मेरी तस्वीर को तालिबान के मुल्ला उमर के बेटे से जोड़कर फर्ज़ी ख़बर चला कर मेरी छवि को खराब कर टीआरपी बटोरने पर मैंने अपने समर्थकों के साथ मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात कर R. भारत t चैनल पर कार्यवाही की मांग की है और इस चैनल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने का अनुरोध किया। एसएसपी साहब ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। याक़ूब कुरैशी ने कहा कि जल्दी ही इस चैनल पर मानहानि का केस भी किया जाएगा।
क्या था पूरा मामला
रिपब्लिक भारत टीवी पर 31 अगस्त को एक शो प्रसारित हुआ जिसमें चैनल ने मुल्ला उम्र के बेटे की फोटो बताकर बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याक़ूब की फोटो दिखायी है।

इस तस्वीर को दिखाते हुए ऐंकर ऐश्वर्या कपूर कहते हैं, “ये ऐसे हैवान हैं, मैं कहूं तो कहूं क्या … लेकिन देखते रहिये… अगला चेहरा मुल्ला उमर का बेटा याकूब… मुल्ला उमर का बेटा है ये याकूब। तालिबान की हर आतंकी वारदात में कहीं न कहीं इसका हाथ शामिल होता है… ये एक और ऐसा क्रूर चेहरा है जो महिलाओं पर क्रूरता करने के लिए जाना जाता है ये व्यक्ति.”
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

