शादी की खुशियां ग़म में बदलीं, दूल्हा गिरफ़्तार

Date:

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

हाइलाइट्स

  • शादी की दावत के लिए घर में गोकशी
  • पुलिस ने मारा छापा
  • दूल्हा सहित परिवार के 6 लोग गिरफ्तार
  • दूल्हा की गिरफ्तारी के बाद निकाह कैंसिल

रामपुर में शादी की दावत के लिए घर में गोकशी पकड़ी गई है पुलिस ने लालपुर कला गाँव में दबिश कर एक क्विंटल गोमांस के साथ दूल्हे सहित परिवार के 6 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है।


उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक शादी समारोह में अचानक पुलिस रेड से हड़कंप मच गया। दरअसल पुलिस को खबर लगी थी कि शादी की दावत के लिए यहां गोकशी  की जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक कुंतल गौमांस बरामद किया है। मामले में दूल्हे सहित परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद निकाह कैंसिल हो गया है।


दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि शादी की दावत के लिए लालपुर कला गांव में घर में गोकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल गोमांस और काटने के उपकरण भी बरामद किए। घर में ही गोकशी देख पुलिस भी भौंचक्की रह गई।

दूल्हा सहित 6 लोग गिरफ़्तार

इसके बाद पुलिस ने दूल्हा यासीन सहित परिवार के 6 लोगों अब्दुल सलाम, बाबू हाजी, मोहम्मद रफी, भूरा, मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ गोकशी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार इस सम्बन्ध में थाना टाण्डा पर मु0अ0सं0-52/2021 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अब्दुल सलाम पुत्र भुल्लन, बाबू हाजी पुत्र भुल्लन, मोहम्मद रफी पुत्र अब्दुल सलाम, भूरा पुत्र अब्दुल सलाम, मोहम्मद इस्लाम पुत्र अब्दुल सलाम और मोहम्मद यासीन पुत्र भुल्लन प्रमुख हैं। 

दूल्हा की भाभी ने कहा मीट भैंस का था

वहीं दूल्हा की भाभी नाज़्मा ने बताया,”शादी की तैयारियां चल रही थीं और हम लोग खाने का इंतजाम कर रहे थे। किसी ने मुखबिरी की और पुलिस आ गयी और हमारे घर में सारा सामान और मीट वगैरह ले गए… और हमारे घर के कुछ लोगो को भी ले गई। हम मजबूर हैं परेशान हैं हमारे पास इतना पैसा था नहीं कि हम पुलिस को देकर अपने घर के लोगों को छुड़ा लेते। हमारी शादी रुकी हुई है… लड़की वाले वहां परेशान हैं। हम बारात लेकर जा नहीं सकते, हमारे सारे लोग जेल में है बंद है… हम लड़की वालों को क्या जवाब दें ? वहां लड़की वाले इंतजार कर रहे हैं… हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं…हम कहां से दूल्हा लाएं और कहां से सजाकर उसे लेकर जाएँ। यह मीट भी भैंस का था। हम सब लोग शादी की खुशियां मना रहे थे और अचानक से सब ऐसा हुआ जैसे मैय्यत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया,”टांडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक शादी समारोह में प्रतिबंधित पशु का मास अप्रूव क्या जा रहा है। पुलिस वहां पर पहुंची तो देखा कि मांस को कुछ लोग काट रहे हैं और कुछ मांस वहां पर रखा हुआ है। कुल मांस वहां पर एक क्विंटल के करीब बरामद हुआ, 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर के सभी को जेल भेज दिया गया है। उनके विरुद्ध गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...