Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ बलात्कार कर वीडियो बनाकर युवक महिला को 15 माह तक ब्लैकमेल करता रहा। महिला द्वारा सारी घटना अपने पति को बताने पर युवक ने अश्लील वीडियो कर दिया वायरल। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
मामला थाना जनपद रामपुर में शाहबाद क्षेत्र के सेफनी कस्बे का है जहां एक विवाहिता का एक युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया और उसके बाद उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है। उसकी शिकायत के आधार पर थाना शाहबाद में आरोपी युवक अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है ,
वहीं पीड़ित महिला का कहना है उसे इंसाफ चाहिए और आरोपी युवक को ऐसी सजा मिले कि वे इस सजा को याद रखे।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां एक के बाद एक महिलाओं से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं।
बलात्कार का बनाया वीडियो
अभी हाथरस का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि इसी बीच कई दुष्कर्म के मामले सामने आ गए। अब रामपुर में एक महिला ने एक अमरपाल नाम के युवक पर आरोप लगाया है कि उसके साथ एक युवक ने तमंचे के बल पर बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना लिया।
इस वीडियो के ज़रिये अमरपाल महिला को एक साल से ज़्यादा हुआ, ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान होकर पीड़ित महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया। उसके पति ने अपनी पत्नी को साथ ले जाकर पुलिस अधीक्षक से इस घटना के बारे में शिकायत की।
पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने थाना शाहबाद में अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल
पीड़ित महिला ने बताया,” 28 तारीख को आ गए रात को 11:30 बजे… मुझे तमंचा दिखाकर मुझसे कहा कपड़े उतारो। मैंने कहा कपड़े नहीं उतारऊँगी तो उसने कहा मैं तेरे बच्चों को मार दूंगा। तो मैंने डर की वजह से कपड़े उतारे। उसने सब कुछ करके वीडियो बनाई मेरी वीडियो बनाने के बाद मैंने अपने पति को बताना चाहा तो उसने कहा अगर पति को बताएगी तो मैं तेरी वीडियो सब मोबाइल पर छोड़ दूंगा। मैंने अपने पति को बताया तो उसने वीडियो छोड़ दी।”
ये भी पढ़ें-
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

अब पीड़ित महिला का कहना है,” मैं इंसाफ चाहती हूँ , 1 साल 3 महीने से परेशान कर रहा है। अब मैं चाहती हूं कि उसे सजा मिले और मुझे इंसाफ। वह मुझे ब्लैकमेल करता है और रास्ते में मिलता है तो परेशान करता है। मैं कप्तान साहब से मिली थी और उन्होंने कहा कि तुम्हारी सुनवाई जरूर होगी मैं उसे सज़ा दिलाना चाहती हूं कि उसे जिंदगी भर याद रहे.”
वही पीड़ित महिला के पति डालचंद ने बताया,” हमारे घर में यह एक बार घुसा तो हमारे समाज के लोगों ने फैसला कर दिया था। फिर ये दोबारा हमारे घर पर घुसा 28 सितंबर को इसमें हमारी बीवी की कनपटी पर तमंचा रख दिया और इस को नंगा करके बेइज्जती करके इसको ब्लैकमेल कर रहा है। कह रहा है जैसा मैं कहूंगा करेगी तो सही है अगर अपने पति को तू बताएगी तो मैं उसको बीच सड़क पर गोली मार दूंगा। …

हम इंसाफ चाहते हैं इसका नाम अमरपाल है, सेफनी का रहने वाला है, पहले मजरा घाट में रहता था। हम इसको ऐसी सजा दिलाना चाहते हैं कि यह किसी की मां बहन के साथ ऐसा नहीं कर सके। “
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर थाना शाहबाद में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, विवेचना की जा रही है। वीडियो और सभी साक्ष्यों का परीक्षण कर जैसी स्थिति होगी उस आधार पर माननीय न्यायालय में पेश की जाएगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
