Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
प्रेम जाल में फंस कर बाग़ी हुई बेटी के मां-बाप और भाईयों के उसकी जान के दुश्मन बनने की घटनाएं तो अक्सर होती रहती हैं लेकिन रामपुर में एक कलयुगी बेटी प्रेमी के प्रेमजाल में फँस कर अपने माता-पिता और परिवार वालों की जानी दुश्मन बन बैठी।
प्रेमी के उकसावे में आकर घरबार छोड़ कर प्रेमी के साथ भाग जाने की राह में रोड़ा बन रहे माँ-बाप और परिवार वालों को रास्ते से हटाने के लिए उसने सभी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

जब वह होश में आए तो लड़की तो भाग चुकी थी लेकिन उसके दिए गए नशीले पदार्थ के चलते उन सभी की जान खतरे में पड़ गई थी। लड़की के परिवार वालों का रामपुर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लड़की के पिता ने रामपुर के थाना पटवाई में एफ आई आर दर्ज कराई है।
रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र के एचौरा गांव में रहने वाले एक परिवार मैं सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान उनकी बेटी की आंख एक युवक से लड़ गई और वह लड़की उसके प्रेम जाल में बुरी तरह फँस गई।
प्रेम में वह इस क़दर अंधी हुई कि उसे अब घर परिवार मां बाप कुछ भी नहीं नजर आ रहे थे।
प्रेम जाल में बुरी तरह फंसी युवती ने आखिर अपना घर बार और परिवार छोड़ने की ठानी और प्रेमी संग फरार होने का प्लान बनाया। उसके इस प्लान में बाधक बनने वाले उसके पिता और दूसरे परिवार वालों को रास्ते से हटाने के लिए उसने सभी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी संग फरार हो गई।
इस मामले पर सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया,” दिनांक 3/4 अक्टूबर की रात्रि को एक घटना प्रकाश में आई है। एक लड़की अपने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर किसी के साथ भाग गई है, जिसमें उसके पिता के द्वारा दी गई तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और फरदर कार्रवाई की जा रही है। अभी यह ट्रेस नहीं हो पाया है कि लड़की कहां पर है पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है जब भी पता चलता है तो उसके बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
