उत्तर प्रदेश/संभल (मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने आज फिर गांधी जयंती पर हाई वोल्टेज ड्रामा करने की कोशिश की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आकर हाई वोल्टेज ड्रामा रुकवाया।
दरअसल आपको बता दें कि 4 साल से लगातार सपा के कार्यकर्ता गांधी जयंती पर हाई वोल्टेज ड्रामा करते आ रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर लगातार वायरल सपा नेता और उनके कार्यकर्ताओं का गांधी मूर्ति पर रोना जोकि पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ था।
आज फिर सरकार पर आरोप लगाते हुए कि संभल में 1 गज जमीन गांधी जी की मूर्ति लगाने को नहीं मिल रही, फ़िरोज़ खान और सपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती मूर्ति लगाने की कोशिश की।
समाजवादी कार्यकर्ता कार के काफिले के साथ कार की डिक्की के अंदर मूर्ति छुपाकर जा रहे थे चौधरी सराय चौकी के नजदीक गांधी जी की मूर्ति लगाने के लिए।
इधर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की और पक्का बाग सराय तीन के नजदीक कार रोकी। जब तलाशी ली गई तो उनकी कार में गांधी जी की मूर्ति रखी मिली।
फिलहाल पुलिस ने समझा-बुझाकर मूर्ति कार से निकालकर इनके निजी कार्यालय पर गए और वहां पर मूर्ति को रखा गया और सपा नेता के ड्रामा करने की कोशिश को नकाम कर दिया।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

