Ideal Homeopathic Association ने किया समर्पण सम्मान पुरस्कार एवं रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन

Date:

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को ग़ालिब इंस्टीट्यूट के सभागार में आइडियल होम्योपैथिक एसोसिएशन(अखिल भारतीय) द्वारा एक समर्पण पुरस्कार एवम रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

संस्था के संयोजक एवम महासचिव श्री अरविन्द जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान होम्योपैथी के अलग अलग क्षेत्र से जुड़े गण्यमान्य लोगों को सम्मानित करने के साथ साथ समाज के विभिन्न क्षेत्र की 59 गण्यमान्य हस्तियों को भी स्मृतिचिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।

कुछ नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं डॉक्टर के के जुनेजा, डॉ ऋतु अरोरा, डॉ विभा श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, डॉ मीनू शर्मा, डॉ सांची, डॉ मोहित गुप्ता, डॉ अनुज सरीन, डॉ आर कांत, श्री रवीश कपूर, श्री लोकेश आहूज, श्री विनीत लाल, श्री गौरव गुप्ता, श्री नीरज गोयल, श्री अनिल भूटानी, श्री गणेश भट्ट, श्री अनवर भाई आदि।

अमित मिश्रा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एडिशनल एस एच ओ श्री सुधीर नारायण, स्पेशल सेल में तैनात श्रीमती निर्मला एवम सब इंस्पेक्टर श्री अरुण कुमार तोमर, श्री अनिल जैन, श्री सुभाष चंद जैन, श्री विपिन जैन, श्री संजय जैन, श्री संजीव जैन, श्री हेमचन्द जैन, श्री सोनू चंदेल, श्री जमशेद भाई इक़बाल, मुजफ्फर हुसैन ग़ज़ाली, अशरफ बसतवी को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में ही श्री अरविन्द जैन को भी समाज सेवा एवम होम्योपैथी के क्षेत्र में अरविन्द जैन जी द्वारा किए जा रहे अनथक कार्यों एवम प्रयासों के लिए सबजन सेवा मिशन द्वारा(समाज गौरव एवम होम्योरत्न पुरस्कार) देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण संस्था के चेयरमैन श्री वी बी शुक्ला जी एवम अध्यक्ष डॉक्टर मोती लाल गुप्ता जी द्वारा किया गया।

अरविन्द जैन के निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होम्योपैथी जगत के स्तम्भ श्री उमेश सेगल जी एवम प्रसिद्ध गायक श्री सोनू जी ने भी भावविभोर कर देने वाले 2 गीत अरविंद जी को समर्पित किए।

अरविन्द जी ने बताया समारोह के दौरान अल्पाहार एवम नवरात्रि के व्रतधारी लोगों के लिए फलाहार की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई। उन्होंने एब भी बताया कि इस कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहयोग निम्नलिखित लोगों ने किया:-
1 आरचिया फार्मा प्रा लि
2 डोलिओसिस फार्मा
3 नेटक्योर बायोटेक
4 रेकवेग इण्डिया

कार्यक्रम के अंत में लक्की ड्रा भी निकाले गए। लकी ड्रा बर्नेट होम्योपैथी प्रा लि एवम गुप्ता होम्यो फार्मेसी द्वारा प्रायोजित किए गए
रेकवेग कम्पनी द्वारा सभी मेहमानों को एक गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर श्री विनीत लाल जी एवम गौरव गुप्ता जी ने अरविन्द जैन की होम्योपैथी के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए भूरि भूरि प्रशंशा की। अरविन्द जैन जी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अनवर भाई मृणाल शर्मा, योगेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...