Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
बरेली पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई प्रेमी युगल की हत्या में पांच लोगों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया है। नाबालिग लड़की ने इस बात को स्वीकार किया है अपनी इज्जत के चलते प्रेमी युगल की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद दोनों के शव पेड़ से लटका दिये।
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अम्बरपुर में उस समय सनसनी फैल गई थी जब प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले थे। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो बड़े खुलासे सामने आए।
दरसल नाबालिग लड़की के पिता और चाचा ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ लड़की-लड़के को खेत से पकड़कर जमकर पीटा। जब वह मरणासन्न हालत में हो गए तो उन्हें पेड़ से लटका दिया।
वहीं मीडिया को नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उसने अपनी इज्जत के चलते पहले लड़की का गला घोंटकर हत्या की बाद में लड़के की उसके बाद दोनों को पेड़ पर लटका दिया।
लड़की के पिता का यह भी कहना था कि उसका और मृतक दिव्यानन्द का खेत आसपास में हैं। उसने लड़की और लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिससे वह आगबबूला हो गया और दोनों की परिवार के चार लोगों के साथ हत्या कर दी।
एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि दो दिन पहले मीरगंज थाना क्षेत्र में लड़का लड़की के शव पेड़ पर लटके मिले थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगा। जब ग्रामीणों से पूछताछ की गई थी तब पता चला की लड़की लड़के से मिलने खेत पर गई थी। जब परिवार के लोगों ने दोनों ने देखा तो लड़की के परिवार के पांच लोगों ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी।
भले ही बरेली पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर प्रेमी युगल की हत्या का खुलासा कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है जिस बात का हल आपस में बैठकर निकाला जा सकता है उसके लिए अपनों का खून बहाना कितना ठीक है।
- दिल्ली में SIR प्रक्रिया शुरू: जानें कैसे भरें एन्यूमरेशन फॉर्म, स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी

- सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

- Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

- एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ वकीलों का फूटा गुस्सा, 13-14 जुलाई को कार्य बहिष्कार का ऐलान

- Over 100,000 Devotees Converge in Nagpur for Sufi Interfaith Conference to Mark 104th Urs of Baba Tajuddin Awliya

- बदायूं: सहसवान में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 4 भैंसों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

