Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद (Moradabad) में मिशन शक्ति के तहत 26 स्कूली छात्राओं ने आज अधिकारियों के पद पर कार्यभार संभाला और जनता की समस्याओं का समाधान किया। अधिकारी बनी छात्राओं का बुके देकर स्वागत किया गया और सभी छात्राओ ने अधिकारियों के कार्यभार को बखूबी निभाया।
मुरादाबाद में आज 26 छात्राओं ने 26 अधिकारियों की एक दिन के लिए जगह ली। श्रेया सिंह ने एसओ के पद पर कार्यभार संभाला और कहा कि जब हम सुबह आए तो सबसे पहले मोन धारण किया गया और उसके बाद थाने में आई महिलाओं की समस्या को सुना और उनका निस्तारण किया।
वहीं सृष्टि ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का पदभार संभालते हुए कहा कि आज हमें एक दिन का अधिकारी बनाया गया है,जिसमें हमने जनता की समस्याओं को सुना है और निस्तारण के लिए भी काम किया है।
वैष्णवी ने सीओ सिविल लाइन के पद का कार्यभार संभाला और पत्रकारों को बताया कि जो सड़क के किनारे ठेला लगाते हैं नके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उतपन्न होती है जिसको निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं की समस्या का निस्तारण किया गया।
अधिकारी बनीं इन सभी छात्राओ के चेहरे पर खुशी के भाव थे और वे अपने को गौरान्वित महसूस कर रही थीं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

