रामपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

Date:

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक सड़क हादसे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल पहुंचाया और सभी शवों को भी क़ब्ज़े में ले लिया।

रामपुर के थाना सिविल लाइन अंतर्गत ग्राम पसियापूरा के निकट नेशनल हाईवे पर बोलेरो और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक बच्ची, दो महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कुल 10 लोगों के घायल हैं।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर  चिकित्सकों ने 3 की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रवाना कर दिया। वहीं मृतकों के शव को  पुलिस द्वारा क़ब्ज़े में ले लिया गया है। 

दुर्घटना में घायल जगदीश ने बताया कि हम छोटा हाथी में सवार होकर कई लोग जा रहे थे, उधर से रॉन्ग साइड बोलेरो कार आ रही थी। हमने अपने छोटे हाथी को साइड में कर लिया। उसके बाद भी बोलेरो ने उनके छोटा हाथी में टक्कर मार दी। छोटा हाथी में टोटल 15 लोग सवार थे। हमारी गाड़ी में दो-तीन बच्चे भी थे… उसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। हम लोग गाजियाबाद से बरेली जा रहे थे। 

वही इस सड़क हादसे पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया,”बोलेरो और छोटा हाथी में भिड़ंत हुई है जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है। इसमें 2 महिलाएं, दो पुरुष और एक 15 महीने की बच्ची है…10 लोग घायल हैं और स्टेबल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...