Globaltoday.in | उबैद इक़बाल खान | नई दिल्ली
महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात में जनता की हिमायत पाने के बाद ऑल इंडिया मजलिसे इत्तहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अब दिल्ली का रुख किया है। इसी कर्म में उन्होंने मशहूर समाजसेवी और एडुकेशनिस्ट कलीमुल हफ़ीज़ साहब को दिल्ली प्रदेश की कमान सौंपी है।
बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने आने वाले दिल्ली के म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन के चुनावों के मद्देनज़र कलीमुल हफ़ीज़ को ऑल इंडिया मजलिसे इत्तहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), दिल्ली का अध्यक्ष बनाया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे यह एलान करते हुए ख़ुशी हो रही है कि कलीमुल हफ़ीज़ को AIMIM दिल्ली का अध्यक्ष बनाया गया है।
अध्यक्ष बनने के बाद कलीमुल हफ़ीज़ ने ओवैसी साहब का शुक्रया अदा करते हुए कहा कि दिल्ली में AIMIM को आगे बढ़ने के लिए वह हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और उनका प्रमुख काम दिल्ली वासियों की मूल समस्याओं को दूर करना होगा।
उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल अब धर्मनिरपेक्ष राजनीति छोड़कर बीजेपी और संघ के अजेंडे पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने केजरीवाल पर शाहीन बाग़ आंदोलन, दिल्ली हिंसा और निजामुद्दीन मरकज़ के मामले में केजरीवाल की नकारात्मक भूमिका के साथ ही , मुस्लिम बाहुल्य इलाक़ों में स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूलों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए।
कलीमुल हफ़ीज़ दिल्ली के जाने माने समाजसेवी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त


