संभल: जिले में बिजली चोरी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने रविवार देर रात तक एक बड़ा अभियान चलाया।
बताया गया कि टीमों ने संवेदनशील इलाकों में छापेमारी कर कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन काटे और बिजली चोरी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह विशेष अभियान शुरू किया।
अभियान के दौरान डीएम राजेंद्र पेंसिया ने स्पष्ट कहा कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
डीएम राजेंद्र पेंसिया का बयान:
“बिजली चोरी रोकने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध हैं। इसमें किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।”
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

