Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
रामपुर से सपा सांसद आजम खान पर एक बार फिर मुश्किलों के बादल गरजने लगे हैं। हालांकि फिलहाल सपा सांसद आजम खान बेटे अब्दुल्लाह आजम और पत्नी तंजीम फातिमा सीतापुर की जेल में बंद हैं लेकिन आजम खान के विरुद्ध कार्यवाही की एक लंबी फेहरिस्त प्रशासन ने तैयार कर रखी है।
अब रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सपा सांसद आजम खान के निजी रेस्टोरेंट में अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया है जिसके अनुसार 15 दिनों के अंदर या तो वह स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करें वरना प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा और उसका खर्चा भी उन्हीं से वसूल किया जाएगा।
रेस्टोरेंट, आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा के नाम है इसलिए नोटिस आज़म खान की पत्नी तन्ज़ीन फ़ातिमा को सीतापुर जेल भेजा गया है।
ग्रीन बैल्ट के हिस्से पर हुआ है अवैध निर्माण
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने ग्लोबलटुडे को बताया कि नोटिस इनको पहले ही जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि जो हमसफर रिसोर्ट बना हुआ था उसका नक्शा स्वीकृत नहीं था और वह प्राधिकरण का क्षेत्र है। रामपुर विकास प्राधिकरण का पहले ही इसमें नक्शे के लिए नोटिस जारी था।
ये भी पढ़ें :-
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने कहा,” बताया गया कि नक्शा हमसफर का जिला पंचायत द्वारा जारी किया गया है। उसके बारे में पूछताछ की गई थी कि जिला पंचायत अधिकारी ने किस आधार पर जारी किया था अभी 20 अगस्त को जिला पंचायत में अपना जवाब दे दिया है कि उन्होंने अपना दिया नक्शा निरस्त कर लिया है क्योंकि जोकि अधिकार क्षेत्र से बाहर था और जो नोटिस पहले से जारी था उसी के क्रम में उनको ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है यहां से क्योंकि वह जो है बिना नक्शे के पारित है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
