Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
स्वीडेन में दक्षिणपंथी इस्लाम विरोधी चरमपंथियों द्वारा क़ुरान को जलाने के खिलाफ स्वीडन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मुस्लिम विरोधी दक्षिणपंथी चरमपंथी डच राजनेता रैसमस प्लुडेन ने भी अपने साथियों के साथ क़ुरान को जलाने की वारदात में शामिल होने की कोशिश की।
स्वीडिश पुलिस ने डच राजनेता प्लूडेन को क़ुरान की अवहेलना करने और आग लगाने से रोक दिया और उसको सीमा पार वापस भेजते हुए उसपर दो साल के लिए देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
ये भी पढ़ें –
दक्षिणपंथी स्वीडिश चरमपंथियों ने इस्लामिक डच नेता द्वारा कुरान को अपवित्र करने के लिए एक समारोह में भाग लेने की अनुमति से इनकार करने के बाद दक्षिणी स्वीडिश शहर मेल्मो में विरोध प्रदर्शन किये हैं।
पुलिस के साथ झड़प में, दक्षिणपंथी विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को फूँक डाला और दुकानों में भी आग लगा दी।
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़पों में कई पुलिस अफसर ज़ख़्मी हुए हैं जबकि दंगों के इलज़ाम में तक़रीबन 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
दक्षिणपंथी चरमपंथी समूह के डेनिश नेता स्टॉर्म क्रिस को नस्लवाद के आरोप में डेनमार्क में पिछले साल एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
