महाराष्ट्र में एक बेहद दुखद घटना घटी जहां एक महिला ने अपने पति को जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने पर मुक्का मारकर हत्या कर दी।
भारतीय मीडिया के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जब उसकी पत्नी ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए दुबई ले जाने से इनकार करने पर पत्नी ने उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया जिससे नाक पर गंभीर चोट लगने से पति की मौत हो गयी।
घटना शुक्रवार शाम की है, मृतक की पहचान रियल एस्टेट डेवलपर निखिल खन्ना के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि शख्स की 36 साल की पत्नी रेणुका का जन्मदिन 18 सितंबर को था. रेणुका अपना जन्मदिन दुबई में मनाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने उसकी मांग पूरी नहीं की।
नाराज़ महिला ने अपने पति को मुक्का मार दिया। नाक पर जोर से चोट लगने के बाद पति बेहोश होकर गिर पड़ा। नाक से खून आने और बेहोश होने पर उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों पर पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी अपने जन्मदिन पर पति से दुबई ले जाने की अपेक्षा कर रही थी। उसे उम्मीद थी कि पति की तरफ उसे सरप्राइज मिलेगा। ऐसा नहीं होने पर पत्नी से पत्नी को मुक्का मारा जो मौत का कारण बन गया।
5 नवंबर को जोड़े की शादी की सालगिरह थी और वह अपने पति से एक अच्छे उपहार की उम्मीद कर रही थी। पति की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। शुक्रवार शाम को इसी बात को लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ, इस दौरान महिला को गुस्सा आ गया और उसने अपने पति की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे काफी खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने अपने पति को सिर्फ मुक्के से मारा या किसी और चीज से, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वह सलाखों के पीछे है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक मज़ाहिर खान ने मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार को भेंट की डॉ. ख्वाजा इफ्तिकार की पुस्तक

- नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला

- मुरादाबाद: ‘स्कॉलर्स डेन’ सील; विवेक ठाकुर के फर्जीवाड़े की खुली पोल, कमिश्नर का जनहितैषी रुख सख्त

- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान

- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें

- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

