Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर से हैरान करदेने वाला मामला सामने आया है जहाँ लेखपाल ने एक बुज़ुर्ग महिला को कागज़ों में मृत घोषित कर उसकी पेंशन बंद करवादी।
बुज़ुर्ग महिला पुनिया देवी कोतवाली मिलक तहसील के मोहल्ला असद उल्लाहपुर की रहने वाली हैं।
पुनिया देवी ने परेशान होकर जिलाधिकारी से मुलाक़ात की और उन्होंने कहा साहब मैं ज़िंदा हूँ और विधवा हूं लेकिन लेखपाल ने मुझे मृत दिखा दिया है। इस कारण से मेरी पेंशन भी बंद हो गई है मेरी पेंशन दिलवा दीजिए।
डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित
विधवा पुनिया देवी ने जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को अपनी यह पीड़ा सुनाई तो वे हतप्रभ रह गए और तत्काल जांच के आदेश दिए और लेखपाल को निलंबित किया।
इस मामले पर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह (Anjney Kumar Singh) ने ग्लोबलटुडे को बताया,” समाधान दिवस पर एक महिला आई थी और उसने कहा कि उस को मृत घोषित कर दिया गया है। उसकी जांच की गई कि सत्यापन किसने किया। उसमें जिस लेखपाल द्वारा सत्यापन किया गया था उस लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की गई है और उस को निलंबित कर दिया गया है। चारशीट करके उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उसके अलावा और जो भी इस तरह के मामले हैं उसको फिर से देख लिया जाए।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

