Globaltoday.in | मोहम्मद रामिश| अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के सपेराभानपुर के पास एक युवक की अधजली लाश की पुलिस शिनाख्त भी नही कर पाई थी कि शुक्रवार तड़के पनेठी गंगीरी रोड स्थित गांव अलहलादपुर के पास एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पनेठी पुलिस चौकी के पास हत्या कर युवक की लहूलुहान लाश फेंककर हत्यारो ने पुलिस की सक्रियता की धज्जियां उड़ा दीं।
शव मिलने की खबर पर राहगीरों के अलावा आसपास के ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। इधर, सवाल है कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र हत्या कर शक फेंकने का अड्डा बनता जा रहा है।
आशंका जताई जा रही है युवक के शव को यहां लाकर रोड पर डाला गया है, जिससे कि हत्या को सड़क हादसे का रुप दिया जा सके। शव के पास ही एक बोरी और पॉलिथीन पड़ी मिली है जिसमें शव को बंद कर लाया गया है।
हरदुआगंज के एसओ राम वकील ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को राहगीर ने घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष रही होगी। हत्यारों ने उसके सर में किसी भारी वस्तु से प्रहार किये हैं। साथ ही उसका गला भी घोंटा गया है। मृतक पीली टी शर्ट, काली पेंट पहने है।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

