ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी: मायावती

Date:

आम लोगों में चर्चा है कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी। इस बार उनकी कोई जुमलेबाजी और गारंटी नहीं चलेगी।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने शनिवार को श्रावस्ती में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी।

श्रावस्ती जिले के कटरा के पर्यटन मैदान में शनिवार को बसपा की ओर से एक जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ने मंडल स्तरीय प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

अमर उजाला के अनुसार जनसभा में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार जो नि:शुल्क खाद्यान्न दे रही है। वह अपने पैसे से नहीं बल्कि आपके ही टैक्स के पैसे से दे रही है। बीजेपी व उनके सहयोगी दलों के जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण नीतियों के कारण उनकी कथनी व करनी में अंतर है। इससे लगता है कि बीजेपी सत्ता में वापस आने वाली नहीं है। आम लोगों में चर्चा है कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी। इस बार उनकी कोई जुमलेबाजी और गारंटी नहीं चलेगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...