रामपुर: आज दिनांक 23 जून 2021 को समाजवादी पार्टी समर्थक मोर्चा के प्रधान कार्यालय रामपुर में आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने समाजवादी पार्टी समर्थक मोर्चा का दामन थामा जिसके अंतर्गत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीम इकबाल खान ने समाज सेवा की भावना और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और श्रद्धा को देखते हुए श्री गौरव सिंह एडवोकेट को महानगर मुरादाबाद का अध्यक्ष मनोनीत किया एवं श्रीमती ऋतु सिंह उर्फ रीना एडवोकेट को महानगर मुरादाबाद महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
इसी क्रम में श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोहित सिंह को मुरादाबाद नगर का यूथ विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं सभी को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया गया .
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीम इकबाल खां एडवोकेट ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि आगामी 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नफरत और जुमलेबाजी के खिलाफ होगा।
उत्तर प्रदेश की जनता श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। समाजवादी समर्थक मोर्चा का जनाधार इस बात की गवाही दे रहा है। आने वाले 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज करने के लिए आतुर है और इस कार्य में समाजवादी समर्थक मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
