मुरादाबाद: ज़िला अस्पताल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Date:

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइन इलाके के जिला सरकारी अस्पताल के अंदर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाद के चलते कुछ युवकों ने एक दूसरे युवक के साथ मारपीट कर डाली। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

दरअसल इस वीडियो में एक महिला भी साफ तौर से दिखाई देती हुई नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि एक महिला किसी युवक के साथ मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल परिसर में बैठी हुई थी।

किसी ने महिला के परिजनों को इस बात की सूचना देदी, जिसके चलते महिला के परिजनों उसको किसी और युवक के साथ देख लिया और इसके बाद कुछ लोगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर डाली। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह वायरल वीडियो मुरादाबाद के जिला सरकारी अस्पताल के परिसर का बताया जा रहा है जहां किसी विवाद के चलते कुछ युवकों ने युवक के साथ मारपीट की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...