Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में रोंगटे खड़े करदेने वाली वारदात हुई है। यहाँ हत्यारों ने किसान धर्मपाल गंगवार का सोते वक्त अपहरण कर लिया और गांव के बाहर से पेड़ से बांधकर उसे जिंंदा फूंक दिया।
वारदात थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव वरगवां गांव में हुई है। किसान धर्मपाल का अधजला शव कंटीले तारों में जकड़ा पेड़ से बंधा पाया गया तो पूरा जिला थर्रा उठा।
मारे गए किसान ने डायरी में लिखकर छोड़ा था कि अगर उसके साथ कोई हादसा हुआ तो पड़ोसी जिम्मेदार होंगे।
पुलिस कई घंटे बाद भी कातिलों तक नहीं पहुंच सकी है। आला अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। हालांंकि घटना के बाद से आरोपी पड़ोसी गायब हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
हत्या की इस खौफनाक वारदात का शिकार हुुुुआ धर्मपाल गंगवार (40) शीशगढ़ क्षेत्र के गांव वरगवां निवासी मृतक झुन्डेलाल गंगवार का बेेेेटा था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मपाल को अपने साथ अनहोनी की आशंका पहले से थी। उन्होंने डायरी में लिखा था कि अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो उसके जिम्मेदार पड़ोसी होंगे।
उनका 20 साल से एक परिवार से विवाद चल रहा था। शनिवार को ही उन्होंने डायरी घरवालों को दी थी। वह रात में सो रहे थे। इसके बाद वह गायब हो गए। दूसरे दिन जंगल में एक पेड़ से बंधा हुआ शव देखा गया तो बड़ी संख्या में गांववाले जुट गए।
परिजनों की सूचना पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, थाना प्रभारी योगेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुुंच गए। जांच के लिए फाॅरेंसिक टीम भी वहां पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
धर्मपाल का शव कंटीले तारों में पेड़़ से जकड़ा मिला। हालात देखते हुए लगता है कि अपहरण के बाद उसे हत्यारों ने पहले पेड़ से बांधा और फिर कोई पेट्रो रसायन डालकर उसे जिंदा जला दिया।
पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वारदात से पूरे जिले में सनसनी है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

