रामपुर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

Date:

Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर

उत्तर प्रदेश (UP) स्थापना दिवस(Foundation Day) आज बड़े धूमधाम से जनपद रामपुर (Rampur) में मनाया गया। उत्तर प्रदेश की स्थापना  24 जनवरी 1950 को हुई थी और यह उत्तर प्रदेश का तीसरा स्थापना दिवस है जिसे मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के जरिए सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी झांकियां और अपने उत्पादों की झांकियां निकाली। इनमें स्कूली छात्र छात्राएं भी शामिल थे उन्होंने अपने स्कूल की ओर से इस झांकियों में एहम रोल अदा किया।

राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अंबेडकर पार्क पर हरी झंडी दिखाकर इस झांकी का आगाज़ किया।यह झांकी अंबेडकर पार्क से होकर शाहबाद गेट शाहबाद गेट से मिस्टन से  किले के मैदान में जाकर समाप्त हुई।

मिशन शक्ति अभियान के तहत आज  छात्राओ को नामित अधिकारी बनाया गया जिस में आज डीएम,एसपी और सीडीओ की ज़िम्मेदारी नामित छात्राओ को दी गयी। 

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया,” जिलाधिकारी के निर्देशन में और नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आप सब जानते हैं 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का स्थापना हुई थी। उसी के उपलक्ष में यह मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में यह तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है। और हमारी जो 2017 से लेकर जो उपलब्धियां है उनको दर्शाया गया है। विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गई है। साथ ही साथ हमने इसको मिशन शक्ति से जोड़ा गया है महिला सशक्तिकरण से जोड़ा गया है जिसके लिए यह कार्यक्रम हो रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

Srinagar, Oct 3 (M S Nazki): Lt Gen Pratik...

JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

Jamaat Leadership Raises Concerns Over Mosque Demolitions, SIR Irregularities...

‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

महिला सुरक्षा प्रदर्शनों में वायरल नारे पर केंद्रीय मंत्री...