बरेली में सपा नेत्री राधा सोमवंशी ने जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर लगाये गंभीर आरोप

Date:

समाजवादी पार्टी बरेली के महानगर कार्यालय पर हाई वोल्टेज ड्रामा,टिकट बेचने का आरोप लगाकर सपा नेत्री धरने पर बैठी

उत्तर प्रदेश/बरेली(गुलरेज़ ख़ान): बरेली में समाजवादी पार्टी में निकाय चुनाव को लेकर हंगामा मचा हुआ है। फतेहगंज पश्चिमी टाउन एरिया की महिला नेता राधा सोमवंशी ने पार्टी संगठन पर कथित रूप से टिकट बेचने के आरोप लगाए।

सपा नेत्री राधा सोमवंशी का आरोप है कि वो लगभग 25 वर्षो से समाजवादी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और निवर्तमान प्रदेश सचिव महिला सभा के पद पर रही हैं।

राधा सोमवंशी का कहना है कि बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत जो कि 30 वर्षो के बाद सामान्य महिला सीट हुई है और जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने ये पूर्ण आश्वासन दिया था कि आप को ही टिकट दिया जाएगा।

राधा सोमवंशी का ये आरोप है कि पैसे लेकर फतेहगंज पश्चिमी की महिला नेहा बी को टिकट दे दिया गया है और वो लगातार भूख हड़ताल पर बैठी रहेंगी जब तक न्याय नही हो जाता है।

सपा कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठीं राधा सोमवंशी देर रात तक अकेली वहां डटी रहीं। पार्टी का कोई नेता उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने बताया कि टाउन एरिया पश्चिमी से जितने भी आवेदन प्राप्त हुए, उनका पैनल बनाकर हाईकमान के पास लखनऊ भेज दिया गया है। अभी टिकट की घोषणा नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि टिकट के ऐलान से पहले ही राधा सोमवंशी दबाव बनाने को ऐसे आरोप लगा रही हैं। महिला गलत तरह से आरोप लगा रही हैं। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना...

Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

Rajouri: Following a viral video that surfaced on social...