राहुल गाँधी ने समय से पहले खाली किया सरकारी आवास, कहा-“सच बोलने की कीमत चुकाई”

Date:

राहुल गांधी ने कहा कि यह घर मुझे ह‍िंदुस्‍तान की जनता ने द‍िया था। जिसमें मैं 19 साल से रह रहा था, मैं उनका धन्‍यवाद करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी बंगला आज खाली कर दिया है। राहुल गाँधी 12 तुगलक लेन वाले बंगले में करीब दो दशक से रह रहे थे। उन्होंने बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंपने के साथ ही इस घर को अलविदा कह दिया।

बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह घर मुझे ह‍िंदुस्‍तान की जनता ने द‍िया था। जहां मैं 19 साल से रह रहा था, मैं उनका धन्‍यवाद करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है और सच बोलने की जो भी कीमत है मैं उसे चुकाने के लिए तैयार हूं।

राहुल गाँधी के बांग्ला ख़ाली करने के बाद उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “भाई ने जो बोला वो सच है. उन्होंने सरकार के खिलाफ बोला इसलिए ये सब हो रहा है वो बहुत हिम्मत वाले हैं। मैं भी उनके साथ हूं।”

कांग्रेस ने राहुल गांधी द्वारा सरकारी बंगला खाली करने का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में राहुल गांधी बंगला खाली करने आए कर्मचारियों से बात करते और उनके साथ फोटो खींचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल गांधी घर के दरवाजे को भावुक नजरों से देख रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के तुरंत बाद आनन फ़ानन में राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई। कोर्ट द्वारा 30 दिन के लिए सजा को सस्पेंड रखने की बात कही गई थी लेकिन उसका भी इंतजार नहीं किया गया। इतना ही नहीं फ़ौरन उन्हें बंगला खाली करने के भी आदेश दे दिए गए।

शशि थरुर ने ट्वीट कर की तारीफ 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी के इस कदम की ट्वीट कर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय के आदेश के तहत राहुल गांधी ने अपना घर खाली कर दिया। कोर्ट ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। लेकिन उनके इस फैसले से नियमों के प्रति सम्मान प्रदर्शित होता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...