
हाइलाइट्स
- संभल जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया
- सड़क किनारे बैठे 9 लोगों को तेज रफ़्तार बोलेरो पिकअप ने रौंद दिया
संभल(डॉ. मुजम्मिल दानिश): यूपी के जनपद संभल में आज सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और पांच भयंकर रूप से घायल हो गए। यहां सड़क किनारे बैठे 9 लोगों को एक तेज रफ़्तार पिकअप बोलेरो ने बुरी तरह रौंद दिया। जानकारी के मुताबिक़ सुबह को शौच के बाद सड़क किनारे बैठकर कुछ ग्रामीण बातें कर रहे थे तभी साइड लेने के चक्कर में चालक ने बोलेरो उनपर चढ़ा दी।
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया जिसकी सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पह़ुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं पांच लोगों की मौत के बाद गांव में ग़म का माहौल है। घटना रजपुरा थाना इलाके के अनूपशहर रोड पर स्थित गांव भोपतपुर की है।
ये बह पढ़ें :
- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान

- हसीना बेगम हॉस्पिटल विवाद का सुखद अंत: डायरेक्टर सेठ कासिम के घर पहुंचे डॉ. तौसीफ, गले मिलकर गिले-शिकवे किए दूर

- संभल CJM विभांशु सुधीर के ट्रांसफर के खिलाफ वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, मीडिया पर भी सवाल

हादसे में लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर सभी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जनपद संभल में थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर के कुछ लोग सड़क के किनारे बैठे थे तभी गाँव की तरफ़ से आने वाले वाहन UP 82 AT 5869 बोलेरो पिकअप उनके ऊपर चढ़ गयी जिसके कारण चार व्यक्ति 1.लीलाधर पुत्र यादराम (60) 2.धारामल पुत्र अमरसिंह(40) 3.ओमपाल पुत्र प्रेमपाल(32) 4.पूरनसिंह पुत्र सुखराम (45) की मौक़े पर ही मृत्यु हो गई जबकि 5. निरंजन पुत्र पन्नालाल (30) 6.जमुना सिंह पुत्र भायसिंह (60) 7.गंगाप्रसाद पुत्र भायसिंह (55) 8.ओमप्रकाश पुत्र अशर्फ़ी (50) तथा 9.अवदेस पुत्र निरंजन 4वर्ष समस्त निवासी ग्राम भोपतपूर घायल हो गए जिन्हें तुरंत सीएचसी रजपुरा पहुचाकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र कर दिया गया है।
इधर पुलिस ने मृतको का पंचायतनामा भरकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

