संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान

Date:

संभल, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के संभल में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) की एक अहम बैठक में संगठन विस्तार, शिक्षा और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु मंच के मदरसा एवं उलेमा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर ख़ान का संबोधन रहा, जिन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक सद्भाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद शावेज़ तुर्की ने की, जबकि संचालन एम. आर. हसन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कलामपाक (कुरआन की आयत) से हुई, जिसके बाद मंच की दुआ की गई और अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।

‘हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचे सेवा कार्य’

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति साझा करते हुए मज़ाहिर ख़ान ने कहा, “संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़कर आपसी सहयोग का वातावरण तैयार करना है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक जाकर संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और जनहित की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं।”

उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया।

स्थानीय नेतृत्व और सामाजिक सौहार्द पर चर्चा

बैठक में मनोनीत सभासद सैय्यद शान अली ने वक्ता के तौर पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द और सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर जोर देते हुए युवाओं से जनकल्याण के कार्यों में आगे आने की अपील की।

इस दौरान मेरठ प्रांत संयोजक डॉ. अय्यूब सैफी, मुरादाबाद जिला संयोजक हाफ़िज़ हसन, कारी उबैद, मुकम्मल हुसैन और हाफ़िज़ गुलाम क़ादिर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक शवेज़ तुर्की ने उपस्थित सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। वहीं, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज में एकता और सेवा की भावना से काम करने का संकल्प लिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...