उत्तर प्रदेश के सम्भल ज़िले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मनचलो के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर युक्तियों से छेड़छाड़ करने लगे।
Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
मुख्य बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक भाजपा नेता की बेटी के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ की तो बीजेपी नेता की बेटी और उसकी सहेली ने भी शोहदे का मुकाबला करते हुए पहले पीछा किया और उसके बाद मनचलों की पकड़कर बीच बाजार में ही धुनाई कर डाली। मनचलों की धुनाई का लाइव वीडियो ऑफ़ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दरअसल सम्भल( Sambhal) सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी बीजेपी नेता की बेटी अपनी सहेली के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर सब्जी मंडी के पास दूसरे समुदाय के तीन चार मनचलों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युक्तियों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युक्तियों को धमकाने पर उतारू हो गए। लेकिन जब युक्तियों ने मनचलों का मुकाबला शुरू किया तो आरोपी बीच सड़क पर दौड़ने लगे इसके बाद युवतियों ने पीछा कर मनचलों को बीच बाजार में ही पकड़ लिया।
छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को युवतियों ने बीच बाजार में लातो घुसो से पिटाई करके जमकर सबक सिखाया।
बीच बाजार में छेड़छाड़ की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

