कानपुर देहात: कानपुर देहात से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है जहां खाकीधारी ने महिलाओं की मर्यादा की सारी सीमायें तार तार कर दी हैं। अभी लखीमपुर की घटना को चन्द रोज भी नहीं हुए कि योगी की पुलिस ने फिर अपना आपा खो दिया है।
मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने के गांव दुर्गदास पुर का है जहां सम्बन्धित चौकी इंचार्ज महेन्द पटेल और चार सिपाहियों ने एक परिवार पर क़हर ढा दिया।
एक लूट के मामले में पीडित के घर दबिश देने पहुंचे चौकी इंचार्ज ने पूरे परिवार की महिलाओ से उलझ गए। चौकी इंचार्ज नेे शिवम की मां श्यामा देवी पत्नी इंदजीत को गिरा गिरा कर मारा व पीडिता के सीने पर चढ़ा गये। जब अपनी सास को बचाने आयी तो बहू आरती को भी चौकी इंचार्ज ने नही छोड़ा और उसको गिरा कर सीने पर चढ गये। शिवम को भी गिरा गिरा कर पूरे गांव के सामने मारते हुये दारोगा जी थाने ले गये जबकि पीडित पक्ष के विरूद्ध कोई एनसीआर तक नहीं है।
सम्बन्धित मामले को लेकर पीडित परिवार बिल्हौर से विधायक श्री भगवती प्रसाद सागर जी से दिनांक 16/07/21 को मिला और परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा बताया जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए विधायक जी ने आईजी कानपुर जोन को सम्बन्धित घटना से अवगत करा दिया था किन्तु आईजी साहब विधायक जी के आदेश को ना मानते हुये चौकी इंचार्ज ने अमानवीय कृत को अंजाम दिया।
अब देखना है कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा आवाज बुलंद करने वाले मा. प्रधानमंत्री जी व मा. मुख्यमंत्री जी इसमें कब तक न्याय करते हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

