रामपुर: दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई किसान नवरीत सिंह की मौत का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट के आदेश पर मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसान नवरीत सिंह की मौत गोली लगने से नही बल्कि सिर में गम्भीर चोट लगने की वजह से हुई है। डॉक्टरों की इस रिपोर्ट पर नवरीत सिंह के परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि हमे क्या पता कि वही एक्सरे प्लेट है या कोई और प्लेट दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के ऊपर दवाब बनाकर रिपोर्ट ली गयी होगी। परिजनों ने कहा कि कोर्ट का सम्मान करते हैं देखते हैं कोर्ट क्या फैसला करेगा।
जनपद रामपुर की बिलासपुर तहसील के डिबडिबा गाँव के रहने वाले किसान नवरीत सिंह (Navrit Singh) की दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रेक्टर परेड के दौरान मौत हो गई थी। नवरीत सिंह की मौत गोली लगने से हुई या सिर में चोट लगने से इसको लेकर अभी कोर्ट में मामला चल रहा है।
कोर्ट के आदेश पर मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के पैनल ने रामपुर ज़िला अस्प्ताल में हुए नवरीत के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट,एक्सरे प्लेट,वीडियो और सम्बंधित सामग्री की जांच कर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनकी मौत गोली लगने से नहीं बल्कि सिर में गम्भीर चोट लगने की वजह से हुई है।
मेडिकल कॉलेज की इस रिपोर्ट को मृतक नवरीत के परिजनों ने गलत बताया है।
मृतक के पिता ने बताया कि सौ प्रतिशत उसके गोली लगी है,चोट का तो कोई मतलब ही नही है, गोली लगने से उसकी मौत हुई है। उसमें पूरा लिखा हुआ है। एंट्री पॉइंट, एग्जिट पॉइंट, पूरा ब्रेन मेटर बाहर। एक्सीडेन्ट हुआ है यह कहना तो गलत बात है। पहले दिन जिस दिन एक्सरे हुआ हमें डॉक्टर्स ने दिखाया कि यहां से लाइन आ रही है गोली यहां से क्रोस हुई है। अब क्या पता वही एक्सरे प्लेट वहां दी गई है या कोई और दी है,जो अब दी है उस पर तो एक स्टिकर लगा दिया और लिख दिया नवरीत सिंह… मृतक के पिता ने कहा कि डॉक्टरों के ऊपर दबाव बना कर यह रिपोर्ट ली गयी होगी। कोर्ट में तारीख लगी है देखते हैं क्या होता है।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन इस रिपोर्ट को हम सही नहीं मानते। अगर उन्होंने ऐसी रिपोर्ट दी है कि एक्सीडेंट में चोट लगने से मौत हुई है तो हम उसे सही नहीं मानते।
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
