उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को चंद हफ्ते ही बचे हैं। अपने भाषणों से विरोधियों पर तीखा हमला करने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर सांसद आजम खान कई मुकदमे दर्ज होने के बाद लगभग 2 सालों से सीतापुर की जेल में बंद हैं। मौसम चुनाव की सरगर्मियां तेज़ी पकड़ चुकी हैं। ऐसे में उनकी रिहाई की मांग तेज़ हो चली है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया है।
जनपद रामपुर(Rampur), सांसद आजम खान की वजह से समाजवादी पार्टी का मजबूत किला माना जाता है। सियासी गलियारों में उनकी तेज़ तर्रार छवि और तीखे हमलो से हर कोई वाकिफ है।
आज़म खान(Azam Khan) पिछले 2 सालों से सीतापुर की जेल में बंद हैं। सूबे में मौसम चुनावी है और उनकी गैरमौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं को उनकी कमी खलना लाजमी है। ऐसे में आज़म ख़ान की रिहाई के लिए कड़ाके की ठंड में सपा कार्यकर्ता रामपुर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
रामपुर: कम नहीं हो रहीं आज़म खान की मुश्किलें, अब ईडी ने कसा शिकंजा
प्रदेश में जगह जगह से उनकी रिहाई की मांग को लेकर आवाजें उठ रही हैं। खून से खत लिख कर उनकी रिहाई की मांग करने वालों के बाद अब तीन कार्यकर्ता रामपुर के सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
धरना प्रदर्शन कर रहे रजत के मुताबिक़ रामपुर के सांसद आजम खान साहब की रिहाई को लेकर हम बैठे हैं। पिछले 22 महीनों से आजम खान साहब को जेल में बंद कर रखा है सरकार ने। क्योंकि किसी भी माननीय को बिना सजा हुए इतने दिनों तक जेल में कैद नहीं किया जा सकता है इस वजह से हम अनिश्चितकाल के लिए यहां अंबेडकर पार्क रामपुर धरने पर बैठे हुए हैं। कड़ाके की ठंड पड़ रही है..अगर ऐसे में भी आवाज नहीं सुनी जाएगी फिर तो लोकतांत्रिक बिलकुल मर रहा है।
धरने पर बैठे इन लोगों का कहना है कि आज़म खान पर एक षड्यंत्र के तहत उन पर केस किए गए हैं और हम सरकार से अनुरोध करेंगे कि हमारे सांसद आजम खान साहब को छोड़ा जाए ताकि हमारे सांसद एरिया का लोकसभा का जितने भी विकास है पूर्णता हो। इन लोगों का कहना है कि उच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और हम सरकार से चाहेंगे की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें रिहा किया जाए। जब तक आजम खान साहब बाहर नहीं आ जाते, तब तक धरना लगातार चलता रहेगा।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

