IND vs PAK: दुबई में पहली बार एशिया कप टी-20 का भारत-पाक फाइनल आज

Date:

दुबई: एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार आज भारत और पाकिस्तान टी-20 फाइनल में आमने-सामने होंगे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में यह महामुकाबला खेला जाएगा, जिस पर न सिर्फ एशिया बल्कि पूरी दुनिया की निगाह है।

पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पहले ही दो बार हार झेलनी पड़ी है। हालांकि 25 सितंबर को बांग्लादेश को ‘वर्चुअल सेमीफ़ाइनल’ में हराकर उसने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद की घातक गेंदबाज़ी, साथ ही सैम अयूब का संतुलित प्रदर्शन भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती होगा। बल्लेबाज़ी में साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान और मोहम्मद नवाज़ से पाकिस्तानी टीम को काफी उम्मीदें हैं।

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। ओपनिंग बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा अब तक 309 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं और लगातार आक्रामक शुरुआत दिला रहे हैं। स्पिनर कुलदीप यादव 13 विकेट के साथ गेंदबाजों में सबसे आगे हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती बीच के ओवरों में विपक्षी टीम को दबाव में रखते रहे हैं।

भारत ने 26 सितंबर को श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम ने योजनाबद्ध तरीके से खेल दिखाया, और यही जीत की असली वजह रही।

दूसरी ओर, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम इस मैच को लेकर उत्साहित है और खिताब जीतना उनका लक्ष्य है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अंतिम एकादश का चयन परिस्थितियों को देखकर किया जाएगा।

एशिया कप फाइनल में जहां पाकिस्तान लगातार तीसरी हार से बचना चाहेगा, वहीं भारत अपराजित रहते हुए खिताब की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...