रामपुर: 23 तारीख, शुक्रवार से रामपुर में एंबुलेंस कर्मियों ने महा आंदोलन शुरू किया है। उनका यह आंदोलन 23, 24, और 25 तारीख तक शांति पूर्वक जिला स्तर पर चलेगा। इन कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने एंबुलेंस कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं कीं तो 26 तारीख से पूरे उत्तर प्रदेश और रामपुर की 108,102 ए एल एस के एम्बुलेंस कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे।
रामपुर के जिला अध्यक्ष का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला रामपुर को देख रहे संजीव यादव ने बताया है कि पहली प्रमुख मांग हमारी ठेका प्रथा बंद करने की है और जो कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ईएमटी पायलट को 50 हजार रुपए जो सरकार द्वारा योजना चलाई गई वो प्रदान की जाए और हमको एन एच एम में शामिल करो। समान कार्य, समान वेतन एंबुलेंस कर्मियों का समायोजन करो। इन सब मांगों को लेकर 23,24 और 25 तारीख तक शांतिपूर्वक जिला अस्पताल रामपुर में महा आंदोलन का धरना चलता रहेगा। आगे अगर सरकार मांग पूरी नहीं करती है तो 26 तारीख को महा आंदोलन होगा।
संजीव यादव ने बताया कि रामपुर में 20 एम्बुलेंस 102 की और 24 108 की, दो एडवांस लाइफ सपोर्ट, टोटल 46 एंबुलेंस 26 तारीख को कार्य बहिष्कार करेंगे। इतना ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश की एंबुलेंस 26 तारीख को कार्य बहिष्कार करेंगे और संजीव यादव ने यह भी बताया है कि तीन 108 की एंबुलेंस जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कहने से चलेंगी क्योंकि यह सिर्फ रामपुर में इमरजेंसी जैसे रोड एक्सीडेंट मरीजों को सेवा देंगी।
धरने में संजीव यादव महामंत्री, गंगा सिंह मीडिया प्रभारी इशरत अली, बृजेश पाठक, अनुज गुप्ता, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, अनुज,अमित प्रेम पाल और महिपाल सूर्य प्रताप आदि मौजूद रहे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

