पाकिस्तान के बड़े हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम किया, LoC पर क्या-क्या हुआ बीती रात, पढ़िए…

Date:

भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। बीती रात सीमा पर पाकिस्तान द्वारा कई तरह के हमलों की कोशिशें की गयीं जिन्हें भारत्त ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह जानकारी दी और राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पोस्ट में आगे लिखा गया है- “भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।”

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी से यह भी स्पष्ट हो चुका है कि जब पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की तो भारत ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए। गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा ने उनके भेजे गए ड्रोन को भी गिरा दिया। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उड़ रहे उनके एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम को भी गिरा दिया।

उधर, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ड्रोन हमले नाकाम किए गए। जम्मू के अखनूर में एक ड्रोन गिराया गया। पूंछ में दो ‘कामिकाजे’ ड्रोन भी गिराए गए। सूत्रों के अनुसार, भारत की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एसएएम) ने पाकिस्तान का एफ-16 विमान सरगोधा एयरबेस के पास गिरा दिया। एफ-16 पाकिस्तान के सबसे अहम लड़ाकू विमानों में से एक है, जिसे उसने अमेरिका से लिया था। इसके साथ जेएफ-17 भी एक अहम विमान है।

Hindguru 2025
https://thehindguru.com/

गुरुवार रात को पाकिस्तान ने राजस्थान के जैसलमेर में मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने तुरंत जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार, अब तक 70 से ज्यादा मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दी गईं, जिससे जमीन पर कोई नुकसान नहीं हुआ।

तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान ने जम्मू के कई इलाकों में एक साथ हमला किया, जिनमें एयरपोर्ट भी शामिल था। गुरुवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से जम्मू पर रॉकेट दागे गए। भारतीय वायु रक्षा ने इन रॉकेटों को रास्ते में ही रोक लिया।

पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पूंछ, सांबा और उरी में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने जम्मू एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अर्निया और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को हवा में ही रोक लिया। जम्मू विश्वविद्यालय के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन भी गिराए गए।

एक संयुक्त रक्षा बयान में कहा गया, “जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में स्थित सेना के ठिकानों पर पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सेना ने तय प्रक्रिया के अनुसार इन खतरों को खत्म किया।”

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया. इस फैसले के तहत राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक इमारतों जैसे लालकिला और कुतुब मीनार सहित अन्य भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।  

दिल्ली में लोगों की सुरक्षा, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के दफ्तरों, ऐतिहासिक इमारतों सहित अन्य प्रतिष्ठानों की अहमियत को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...