सनसनीख़ेज़ मुकाबले के बाद भारत दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक बार फिर T-20 विश्व चैंपियन बन गया।
ब्रिजटाउन में टीम इंडिया ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार 17 सालों से हर भारतीय को था। टीम इंडिया एक बार फिर T-20 विश्वकप विजेता बन गई।
भारत के 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका से जीता हुआ मैच छीन लिया, दक्षिण अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी और उसे 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत की पारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की और शर्मा कुल 23 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए, उनके बाद ऋषभ पंत बिना कोई रन बनाए और सूर्य कुमार यादव 36 रन बनाकर आउट हुए।
कोहली और अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की, अक्षर पटेल 31 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर रन आउट हुए।
इसके बाद कोहली और दुबे ने भारतीय बल्लेबाजी को संभाला, लेकिन कोहली 76 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। कोहली ने 76, अक्षर ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाये।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिच नर्किया और केशव महाराज ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया।
दक्षिण अफ्रीका की पारी
भारत के 177 रनों के लक्ष्य में दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत निराशाजनक रही और पहले दो विकेट 12 रन पर गिर गए।
क्विंटन डी कॉक और ट्रिस्टन टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर टीम की स्थिति को स्थिर किया, लेकिन ट्रिस्टन टब्स 31 रन बनाकर आउट हो गए।
क्विंटन डी कुक 39 रन बनाकर कुलदीप को कैच थमा बैठे, लेकिन क्लासेन ने आक्रामक पारी खेली और 27 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन हार्दिक पंड्या की गेंद पर सूर्य कुमार यादव ने बाउंड्री पर मिलर का शानदार कैच लपका। अगली गेंद पर 4 रन बने, फिर तीसरी गेंद पर एक रन बना। चौथी गेंद पर भी एक रन आया, अगली वाइड गेंद, जिसके बाद पांचवीं गेंद पर रबाडा कैच आउट हो गए और आखिरी गेंद पर एक रन बना और इस तरह भारत दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार T-20 चैंपियन बना। 2007 में भी भारत T-20 चैंपियन बना था।
साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह के शानदार स्पैल ने भारत को जीत दिलाई और उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 गेंदबाजों को आउट किया जबकि अर्सदीप ने भी 2 विकेट लिए।
हार्दिक पंड्या ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया।
विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि जसप्रित बुमरा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

