T-20 वर्ल्ड कप 2024 में चैंपियन बनते ही विराट कोहली ने संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है।
T-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन होने का गौरव हासिल किया है। इस मैच में विराट कोहली ने 76 रन की ज़बरदस्त और एहम पारी खेली, लेकिन मैच के बाद हुई प्रिजेंटेशन में कोहली ने एलान किया कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था। कोहली ने बताया कि वो अपने करियर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना चाहते थे और यह आखिरी मौका था जब वो भारत के लिए कोई T-20 मैच खेले। उन्होंने अब T-20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है।
‘मेरा आखिरी वर्ल्ड कप…’
मैच के बाद इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा, “यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था। हम यही सब हासिल करना चाहते थे। एक दिन आप सोचते हैं आपसे रन नहीं बन रहे और तभी यह हो जाता है… भगवान जो करता है अच्छा करता है। यह मेरा लिए ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली स्थिति थी… यह मेरा भारत के लिए आखिरी T-20 मैच था। हम इस वर्ल्ड कप को उठाना चाहते थे… हम अगर हार भी जाते तो भी मैं अपने संन्यास का एलान करने वाला था।”
सोशल मीडिया पर विराट कोहली के संन्यास के एलान के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए एक्स(X) पर लिखा है…
- यूनानी चिकित्सा का खोया सम्मान बहाल करने के लिए की जाएगी हरसंभव कोशिश: मुश्ताक खादीवाला

- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया, नरेला ले जाकर छोड़ा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

