Globaltoday.in | राहेला अब्बास
हिन्दू चरमपंथियों ने भारतीय शहर कानपुर में एक 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए मारपीट की और ज़बरदस्ती ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए।
उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर (Kanpur) में बुधवार को हिन्दू चरमपंथियों ने एक 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से सड़क पर मारपीट (Muslim Man Assaulted ) करते हुए “जय श्री राम” के नारे लगवाए गए और सड़क पर उसका जुलूस निकाला। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मुस्लिम व्यक्ति की छोटी सी बेटी अपने पिता से लिपटते हुए हमलावरों से उन्हें छोड़ने की भीख मांग रही है लेकिन मारने वाले दरिंदों पर कोई असर नहीं पड़ रहा और वे व्यक्ति को मारते हुए जय श्री राम के नारे लगवा रहे हैं।
पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस के समझाने पर वे वहां से चले गए।
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

