उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गोद में लिए बच्चे के पिता को लाठी से बेरहमी से पीटने वाले अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा को एडीजी जोन भानु भास्कर ने निलंबित कर दिया है।
इंस्पेक्टर ने अपनी सफाई में बताया कि उस युवक ने उसके हाथ में काट लिया था जिसके बाद उसने उस युवक को पीटा।
दरअसल सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर द्वारा गोद में एक बच्चा लिए युवक की बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो कानपुर के देहात का बताया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।
इसके बाद आईजी प्रशांत कुमार और डीएम जेपी सिंह, एसपी केके चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज पंजीकरण कर्मी से जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल में बने खनन स्थल पर भी जाकर जांच पड़ताल की।
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी पुलिस की बर्बरता के इस वीडियो को शेयर करके कहा कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर बर्बरता का सामना करना पड़े, यह बहुत कष्टदायक है। उन्होंने कहा,”सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है।भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।”
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित व्यक्ति पुलिसकर्मियों से लागतार यह कहते सुनाई दे रहा है कि बच्चे को लग जाएगी। वहीं शख्स की गोद में मौजूद बच्चा भी लगातार रोता बिलखता नजर आता है। लेकिन पुलिसकर्मी लागतार पीड़ित व्यक्ति को पीटते नज़र आते हैं। इतना ही नहीं पुलिस के वार से बच कर भागने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मी पीड़ित व्यक्ति को पकड़कर दोबारा पीटना शुरू कर देते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूपी पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

