जनपद रामपुर में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह खान ने आज नगर पालिका के खिलाफ़ नालापार कलघर पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मामून शाह ख़ान ने कहा कि शहर में नगर पालिका की लापरवाही बढ़ती जा रही है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।
रामपुर(Rampur) में गरीब आवाम को नजर अंदाज़ किया जा रहा है। मोहल्ला नालापर कलघर के रहने वाले बाशिंदे पानी खराब आने कि वजह से परेशान हो गए हैं।
गंदगी की वजह से बच्चे बीमार हो रहे
जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं , नगर पालिका न तो सफ़ाई करा रही है और न ही पानी कि समस्या को सही करा रही है। गन्दगी की वजह से लोग परेशान हो चूके हैं। गंदगी की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
मामून शाह ख़ान(Mamoon Shah Khan) ने कहा कि अगर नगर पालिका चेयरमैन शहर की व्यवस्था ठीक नहीं करा पा रही है तो उनको अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
गरीबों के लिऐ आखरी दम तक लड़ेंगे
मामून शाह खां ने कहा कि जनता के प्रतिनिधि जनता को अकेला तन्हा छोड़कर गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब आवाम की आवाज़ को दबने नही देंगे। गरीबों के लिऐ आखरी दम तक लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही शहर के वार्डो की पानी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था ठीक नही कराई गई तो सड़को पर उतरकर नगर पालिका के खिलाफ़ हल्लाबोल धरना प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में शकील मंसूरी, युवा कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, अदनान ख़ान, अमान, यावर अली खान, अल्तमाश अली खान, फैज़, राहिम आदि मौजूद रहे।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

