उत्तरप्रदेश/कानपुर: उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक छोटे बच्चे ने ऋतिक रोशन की कृष(Krish) फिल्म देखने के बाद सुपरहीरो की तरह स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी।
छात्र को चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छलांग लगाने की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में क़ैद हो गयी। वीडियो में देखा गया है कि छात्र पहली मंजिल की रेलिंग पर चढ़कर प्ले ग्राउंड में कूद जाता है।
मामला कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित विरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर का है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को प्ले ग्राउंड में कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी पहली मंजिल से एक मासूम छात्र पहले बालकनी की रेलिंग में चढ़ा और उसके बाद सुपर हीरो की तरह छलांग लगा दी। बच्चे के नीचे गिरते ही वहां मौजूद छात्र छात्राएं और स्कूल स्टाफ तेजी से दौड़ा, बच्चे को उठाकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

