नई दिल्ली, 3 मई 2026: दिल्ली के शाहीन बाग (मेट्रो गेट नंबर 5 के समीप) में रविवार को BimaSathi और QuickLegalHelp के नए ऑपरेशन्स व क्लाइंट सर्विस ऑफिस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस समारोह में पटना हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्तत इक़बाल अहमद अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गाज़ियाबाद के चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स अतीक अहमद (IRS) मौजूद रहे।
इंश्योरेंस: समय की मांग
अपने संबोधन में जस्टिस इक़बाल अहमद अंसारी ने कहा, “आज के दौर में इंश्योरेंस केवल निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में एक अनिवार्य सुरक्षा कवच है। अचानक आने वाली स्वास्थ्य संबंधी या दुर्घटना की परिस्थितियों में सही इंश्योरेंस कवर किसी परिवार को बिखरने से बचा सकता है।” उन्होंने एक निजी सड़क दुर्घटना का उदाहरण साझा करते हुए समय पर मिलने वाली इंश्योरेंस सहायता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने BimaSathi द्वारा बीमा सेवाओं के साथ ‘लीगल असिस्टेंस’ प्रदान करने की पहल को क्रांतिकारी बताया।
भरोसा और जागरूकता
चीफ कमिश्नर (IRS) अतीक अहमद ने कहा कि समाज में वित्तीय स्थिरता के लिए बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के संस्थान लोगों को जटिल दस्तावेजी प्रक्रियाओं से राहत दिलाकर समाज में भरोसा पैदा करने का काम करेंगे।
विस्तार और रोजगार की पहल
BimaSathi और QuickLegalHelp के मैनेजिंग डायरेक्टर आबाद खान ने कहा, “शाहीन बाग में कार्यालय खोलना केवल व्यावसायिक विस्तार नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर भरोसेमंद सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता है। अक्सर लोग पॉलिसी तो ले लेते हैं लेकिन क्लेम के समय परेशान होते हैं; हमारी संस्था क्लेम सेटलमेंट और कानूनी औपचारिकताओं में ग्राहकों का हाथ थामेगी।”
उन्होंने बताया कि QuickLegalHelp एक टेक-प्लेटफॉर्म है जो आम नागरिक को देशभर के विशेषज्ञ वकीलों से सुलभ तरीके से जोड़ता है। साथ ही, यह संस्थान स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और ट्रेनिंग के नए अवसर भी पैदा करेगा।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मशावरत (दिल्ली यूनिट) के अध्यक्ष डॉ. इदरीस कुरैशी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अतहर आलम, पूर्व रेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ खान, वरिष्ठ पत्रकार अंज़रुल बारी, जामिया हमदर्द के प्रोफेसर मोहम्मद अहमद नईमी और ONGC के वरिष्ठ अधिकारी फरहान अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- शालीमार बाग मदीना मस्जिद पर बुलडोज़र कार्रवाई: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने MCD को घेरा, पारदर्शी जांच की मांग

- धार्मिक कारणों से ‘वंदे मातरम’ न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई की उम्मीद नहीं: सुप्रीम कोर्ट

- दिल्ली की जानी-मानी शख्सियत और जामिया एलुमनाई इंजीनियर रजी उल इस्लाम का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन

- जामिया मिलिया इस्लामिया की जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद सुलेमान कासमी का निधन

- UCC पर गृह मंत्री के बयान से नई चिंता, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उठाए गंभीर सवाल

- सरकारी स्तर पर ‘हिंदी दिवस’ की तर्ज़ पर ‘उर्दू दिवस’ मनाने की मांग का स्वागत: डॉ. सैयद अहमद ख़ाँ

- जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

