नई दिल्ली: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. इंद्रेश कुमार के आशीर्वाद और कुशल मार्गदर्शन में देश को बीमारियों से मुक्त करने के उद्देश्य से एक विशाल योग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इस निशुल्क राष्ट्रीय ऑनलाइन योग शिविर ने हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
बिना दवा बीमारियों पर प्रहार
इस विशेष योग सत्र का नेतृत्व सुप्रसिद्ध योग विशेषज्ञ और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. महेबूब कुरैशी (राष्ट्रीय योग संयोजक एवं इंटरनेशनल योग एक्सपर्ट) कर रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली की गंभीर बीमारियों को बिना दवा के केवल योग, प्राणायाम और यौगिक क्रियाओं के माध्यम से ठीक करना है।
शिविर में मुख्य रूप से इन रोगों पर होता है फोकस:
- कैंसर और हृदय रोग
- डायबिटीज (मधुमेह) और थायरॉइडगठिया (आर्थराइटिस),
- हाई और लो बीपीअस्थमा
- सांस की तकलीफ
- मोटापा और पेट संबंधी विकार
- किडनी, एसिडिटी और पाचन तंत्र की समस्याएं
विशेषज्ञ द्वारा सीधा संवाद
डॉ. महेबूब कुरैशी न केवल कठिन आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हैं, बल्कि सत्र के अंत में जनता द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी देते हैं। इसमें ‘वर्ल्ड बेस्ट यौगिक एक्सरसाइज’ और ‘योगमुद्रा’ के माध्यम से शरीर को आंतरिक रूप से स्वस्थ बनाने पर जोर दिया जाता है।
कल के शिविर का विवरण
आगामी रविवार, 03 मई 2026 को भी सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से यह सत्र आयोजित किया जाएगा।
समय: सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक (लॉगिन समय 06:45 AM)
प्लेटफॉर्म: Zoom App
मीटिंग आईडी: 878 8547 1720 पासकोड: 297345
आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस निशुल्क शिविर से जुड़कर अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। डॉ. कुरैशी के अनुसार, योग ही वह एकमात्र जरिया है जिससे हम बिना किसी दुष्प्रभाव के एक स्वस्थ और ऊर्जावान समाज का निर्माण कर सकते हैं। जय हिंद!
- ईरान की दो टूक: मांगें पूरी होने तक अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगी जंग

- अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर परिवार का रातभर धरना, तड़के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- ब्रिटेन में फिर छाया ‘मुहम्मद ‘ (स.अ.) नाम का जादू, लगातार तीसरे साल बना नवजात लड़कों के लिए नंबर-1 चॉइस

- Bridging Science and Care: JMI Hosts 11th National Conference on Heart Disease Research

