इजरायल के परमाणु संयंत्रों से संबंधित हजारों संवेदनशील दस्तावेज ईरान के हाथ लग गये हैं।
एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान ने घोषणा की है कि वह जल्द ही संवेदनशील इजरायली दस्तावेजों को जारी करेगा। ईरान ने इन दस्तावेज़ों को बहुमूल्य खजाना बताया है।
ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब ने ईरानी मीडिया को बताया कि इजरायल के संपूर्ण परमाणु दस्तावेज प्राप्त कर लिए गए हैं और ईरान को सौंप दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इजरायल के अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों के साथ संबंधों तथा इजरायल की सामरिक शक्ति पर खुफिया दस्तावेज भी इसमें शामिल हैं।
ईरानी मंत्री ने कहा कि इजरायली दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए एक व्यापक और जटिल अभियान की योजना बनाई गई थी। उन्हें ईरान में स्थानांतरित करने का तरीका उतना ही महत्वपूर्ण था जितना कि स्वयं दस्तावेज।
उन्होंने कहा कि इजरायल के संवेदनशील दस्तावेजों को बहुत जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।
समाचार एजेंसी के अनुसार, इस खबर के संबंध में इजराइल की ओर से अभीतक कोई टिप्पणी नहीं आई है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

