ईरान का बड़ा बयान: ट्रंप और नेतन्याहू के सत्ता में रहने तक बंद रहेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

0
Iran Grants Special Exemptions to These 5 Countries, Including India, in the Strait of Hormuz
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने भारत समेत इन 5 देशों को दी खास छूट

तेहरान: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर एक बार फिर अपना रुख सख्त और स्पष्ट कर दिया है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सत्ता में बने रहेंगे, तब तक इस बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को नहीं खोला जाएगा।

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के राजनीतिक सलाहकार मोहम्मद बाकिर ज़ोलक़द्र ने 200 दिनों के प्रतिरोध के अवसर पर जारी एक विशेष बयान में यह रुख सामने रखा।

ज़ोलक़द्र ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के फैसले को ईरान की जवाबी कार्रवाई का पहला चरण करार दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध के पिछले 200 दिन ईरानी जनता के अटूट प्रतिरोध और दृढ़ता को दर्शाते हैं। ईरान दशकों से अपनी पहचान, स्वतंत्रता और संप्रभुता की रक्षा के लिए बाहरी शक्तियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहा है और आज भी अपने रुख पर कायम है।

ईरानी अधिकारी ने यह भी दावा किया कि विरोधियों को उम्मीद थी कि ईरान महज कुछ ही दिनों में घुटने टेक देगा, लेकिन देश की जनता ने इन सभी उम्मीदों और प्रयासों को पूरी तरह विफल कर दिया।

बयान के अंत में मोहम्मद बाकिर ज़ोलक़द्र ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ संघर्ष में जान गंवाने वाले ईरानी नेताओं, मीनाब स्कूल के बच्चों, लामार्ड के युवाओं, बंपुर के सैनिकों और युद्धपोत ‘दीना’ के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।