मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधि मज़ाहिर रूहैला पठान ने मण्डल आयुक्त संगीता सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की पुस्तक

0
mazahir-ruhaila-pathan-meets-divisional-commissioner-sangeeta-singh
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधि मज़ाहिर रूहैला पठान ने मण्डल आयुक्त संगीता सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की पुस्तक

मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधि मज़ाहिर रूहैला पठान ने मण्डल आयुक्त मैडम संगीता सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस औपचारिक बैठक के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मज़ाहिर रूहैला पठान ने मण्डल आयुक्त को संगठन (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। चर्चा में विशेष रूप से सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार, जनकल्याण और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।

इस अवसर पर मज़ाहिर रूहैला पठान ने मण्डल आयुक्त संगीता सिंह को “हमारी साझी विरासत” पुस्तक भी भेंट की।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य संवाद, सहयोग, विकास, समरसता और राष्ट्रहित के माध्यम से देश में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। संगठन का मानना है कि “मजबूत समाज से ही मजबूत भारत का निर्माण संभव है”।

इस मुलाकात को प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर सकारात्मक संवाद और सामाजिक समरसता की दिशा में एक अच्छा कदम माना जा रहा है।