तेहरान, 6 अप्रैल 2026: ईरान ने सोमवार को अमेरिका को कड़ा संदेश दिया कि अगर उसके नागरिक ठिकानों पर हमले दोहराए गए, तो प्रतिक्रिया ‘कहीं अधिक विनाशकारी और व्यापक’ होगी। खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा, “नागरिक ठिकानों पर हमलों के दोहराव पर हमारे आक्रामक और जवाबी अभियानों का अगला चरण कहीं ज्यादा विनाशकारी होगा।”
यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के जवाब में आया है। ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद रहा, तो ईरान के पावर प्लांट, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर मंगलवार शाम तक ईरान कार्रवाई नहीं करता, तो उसके पास कोई पावर प्लांट या पुल नहीं बचेगा।”
बाब-अल-मंडेब पर भी निशाना?
सिन्हुआ न्यूज के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलयाती ने रविवार को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि रेजिस्टेंस फ्रंट बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट को निशाना बना सकता है। वेलयाती ने लिखा, “अगर व्हाइट हाउस मूर्खतापूर्ण गलतियां दोहराएगा, तो वैश्विक ऊर्जा और व्यापार का प्रवाह एक संकेत से बाधित हो सकता है।” बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ता है, जो अटलांटिक, हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बीच शिपिंग का महत्वपूर्ण मार्ग है।
होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव चरम पर है, जो वैश्विक तेल मार्ग का अहम हिस्सा है। ट्रंप की धमकी से ईरान ने जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है, जिससे मध्य पूर्व में युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

- प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना; व्यापार, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर रहेगा जोर

- ब्राजील: रियो डी जनेरियो के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश, जलने से पायलट समेत 4 लोगों की मौत

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

