हाइट-वेट पूछकर मिला ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बड़े साहब का रोल, दानिश इकबाल के लिए किरदार निभाना आसान नहीं था

0
186
Playing the role of 'Bade Saheb' in *Dhurandhar: The Revenge* was not an easy task for Danish Iqbal.
हाइट-वेट पूछकर मिला 'धुरंधर: द रिवेंज' में बड़े साहब का रोल, दानिश इकबाल के लिए किरदार निभाना आसान नहीं था

मुंबई, 6 अप्रैल 2026: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वैश्विक स्तर पर 1,600 करोड़ रुपये की कमाई पार कर चुकी यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म के छोटे किरदारों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है, खासकर दानिश इकबाल का ‘बड़े साहब’ यानी दाऊद का रोल।

यह किरदार रातोंरात दानिश को स्टार बना चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह रोल कैसे मिला? दानिश ने खुद इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर पूरी कहानी बताई।

हाइट-वेट पूछा, फिर मिला रोल

दानिश बताते हैं, “मेरे पास मैसेज आया कि आपकी हाइट और वेट कितना है? पहले लगा कास्टिंग हो रही है या कुछ और। मैंने बता दिया, तो कहा गया कि यह किरदार की जरूरत है। फिर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आया। उन्होंने दाऊद के किरदार के बारे में बताया, लेकिन पूरा नाम नहीं लिया। लगा कोई सामान्य रोल है।”

मेकर्स ने रिलीज से पहले सस्पेंस बनाए रखा, ताकि ये छोटे किरदार सरप्राइज दें। और फिल्म रिलीज होते ही ऐसा ही हुआ। दानिश का अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।

9 घंटे का मेकअप, सांस लेना मुश्किल

एक पुराने इंटरव्यू में दानिश ने किरदार की मुश्किलें बताईं। “शिफ्ट सुबह 7 से शाम 7 बजे तक हो, तो मैं सुबह 3 बजे सेट पहुंच जाता। 5-6 लोग मेकअप करते, जिसमें 9 घंटे लगते। प्रोस्थेटिक्स लगाने से सांस लेना मुश्किल, पसीना आता रहता, घुटन होती। पूरा दिन सिर्फ जूस या तरल चीजें, कभी ऊर्जा के लिए डार्क चॉकलेट।”

फिल्म की सफलता से दानिश की पहचान बन चुकी है। क्या यह उनका टर्निंग पॉइंट साबित होगा?