सोनिया गांधी ने कहा कि नफरत फैलाना जिनका काम है, उन्हीं के खिलाफ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई थी। बीजेपी सरकार की लूट, झूठ, अहंकार और नफरत ने जिस तरह का माहौल बना दिया है, उससे मुक्ति पाए बिना ना तो कर्नाटक तरक्की कर सकता है और ना ही देश की प्रगति हो सकती है।
कर्नाटक चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी रैली करने कर्नाटक पहुंचीं। सोनिया ने हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच पर बोलते हुए सोनिया ने भाजपा को लोकतंत्र की परवाह न करने वाली पार्टी बताया।
सोनिया ने कहा – BJP एक ऐसी पार्टी है जो डकैती डालकर सत्ता हथियाने में माहिर हैं। इन्हें लोकतंत्र की परवाह नहीं होती।

उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर हमला करते हुए कहा,”BJP के नेता धमकी देते हैं कि अगर वो नहीं जीते तो कर्नाटक के लोगों को PM मोदी का आशीर्वाद नहीं मिलेगा और दंगे होंगे। मैं BJP को बताना चाहती हूं कि कर्नाटक के लोग किसी के आशीर्वाद पर नहीं, अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। कर्नाटक के लोग 10 मई को बताएंगे कि वे किस मिट्टी से बने हैं।”
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

