जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

Date:

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में खाने की बेहद खराब गुणवत्ता और अनहाइजीनिक व्यवस्था को लेकर छात्राएं देर रात धरने पर बैठ गईं रात के करीब 2:30 बजे बड़ी संख्या में छात्राएं कैंपस परिसर में धरने पर बैठी रहीं, जबकि अन्य छात्र उनके समर्थन में हॉस्टल गेट के बाहर एकजुट हुए।

खाने में कीड़े और कांच मिलने की शिकायत

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल की मेस में मिलने वाले खाने की स्थिति बेहद गंभीर और अस्वास्थ्यकर है। छात्राओं ने बताया कि नाश्ते और रात के खाने (जैसे छोले और कस्टर्ड) में कीड़े और यहां तक कि कांच के टुकड़े तक निकल रहे हैं।

छात्राओं का कहना है कि यह समस्या किसी एक दिन की नहीं है, बल्कि पिछले कई सालों से लगातार बनी हुई है।

शिकायत करने पर प्रताड़ना का आरोप

छात्राओं ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी कोई छात्र या अभिभावक इसकी शिकायत करते हैं, तो उन्हें ही निशाना बनाया जाता है। एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी मां द्वारा शिकायत किए जाने के बाद वार्डन और प्रोवोस ने उसकी गैर-मौजूदगी में उसके कमरे की चेकिंग की और उस पर व्यक्तिगत सवाल उठाकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की।

छात्रों ने उठाई प्रशासन के रवैये पर उंगली

धरने में शामिल छात्रों का कहना था कि हॉस्टल और मेस की फीस लगातार बढ़ाई जा रही है, लेकिन खाने की गुणवत्ता सुधरने के बजाय और गिरती जा रही है।

छात्राओं और सहयोगी छात्रों की मुख्य मांगे:

  • मेस के कांट्रैक्टर को तुरंत बदला जाए और खाने की गुणवत्ता सुधारी जाए।
  • शिकायत करने वाली छात्राओं को डराना-धमकाना बंद किया जाए।
  • हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन छात्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाले।

छात्राओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं और लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...