नालंदा के बिहारशरीफ में शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़, तीन नाबालिग पुलिस हिरासत में

Date:

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर थवई मोहल्ले में स्थित एक शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़ और अमानवीय कृत्य करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए पुलिस को सूचित किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाबालिग बच्चों को निरुद्ध कर लिया है।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

स्थानीय युवक सूरज कुमार के अनुसार, शनिवार को मंदिर पहुंचने पर परिसर में काफी ईंट-पत्थर पड़े मिले। शुरुआती सफाई के बाद जब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें कुछ बच्चे मंदिर पर ईंट-पत्थर मारते, शिवलिंग के पास आपत्तिजनक कृत्य (पेशाब) करते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए।

क्षेत्र का माहौल और सुरक्षा इंतजाम

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि यह क्षेत्र का एकमात्र मंदिर है और इससे पहले भी यहाँ चोरी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर की बाउंड्री वॉल पूरी तरह से न बनने और अतिक्रमण के कारण शरारती तत्वों का जमावड़ा बना रहता है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिक आरव राज के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...