जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के साथ की अकादमिक साझेदारी

Date:

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के ‘स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम’ के साथ औपचारिक अकादमिक साझेदारी की है। इस पहल के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन लर्निंग का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी अकादमिक रुचियों को पहचानने और भविष्य के करियर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।

स्कूल प्रशासन ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के माननीय कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ़ और कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रो. मो. महताब आलम रिज़वी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में ऐसे शैक्षणिक पहलों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

स्कूल स्तर पर इस साझेदारी को गति देने में जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) डॉ. मो. अरशद खान की अहम भूमिका रही। वहीं, पीजीटी कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका सुश्री वसिया सिद्दीकी के विशेष प्रयासों और निरंतर समन्वय के चलते यह सहभागिता सुगम हो सकी। उन्हें इस कार्यक्रम के संचालन और पत्राचार के लिए स्कूल का ‘सिंगल पॉइंट ऑफ़ कॉन्टैक्ट’ (SPOC) नियुक्त किया गया है।

कोर्स और विषयों की विविधता: यह कार्यक्रम गणित, विज्ञान, इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग, मानविकी (ह्यूमैनिटीज) और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में 8 सप्ताह के ऑनलाइन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम प्रदान करता है। प्रमुख विषयों में शामिल हैं:

  • तकनीकी व कंप्यूटिंग: डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, एयरोस्पेस, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल सिस्टम और गेम टेक्नोलॉजी।
  • मानविकी व प्रबंधन: अर्थशास्त्र एवं वित्त (इकोनॉमिक्स & फाइनेंस), कानून (लॉ), डिजिटल ह्यूमैनिटीज, इकोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, आर्किटेक्चर और प्रोडक्ट डिज़ाइन।

विद्यार्थियों के लिए लाभ:

  • कक्षा 9वीं व 10वीं: ये कोर्स विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में विज्ञान, वाणिज्य (कॉमर्स) या मानविकी स्ट्रीम चुनने से पहले अपनी अभिरुचि समझने में मदद करेंगे।
  • कक्षा 11वीं व 12वीं: वरिष्ठ छात्र स्नातक (Undergraduate) स्तर की पढ़ाई और भविष्य के करियर क्षेत्र का चयन करने से पहले विभिन्न विषयों का व्यावहारिक अनुभव ले सकेंगे।

निर्धारित असाइनमेंट और परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी करने वाले विद्यार्थियों को IIT मद्रास CODE की ओर से आधिकारिक ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...

मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

दुबई/रियाद: ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के महासचिव इस्माइल...